Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर को विश्वसम्पदा सूची में रखने की तैयारी

 

काठमांडू, १० जुलाई । सरकार ने जनकपुरधाम को विश्वसम्पदा सूची में रखने के लिए प्रयास शुरु किया है । संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय ने इसके लिए प्रयास आगे बढ़ाया है । पर्यटन मन्त्री रवीन्द्र अधिकारी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघीय शैक्षिक, वैज्ञानिक सांस्कृतिक संगठन (युनेस्को) को, जनकपुर को विश्वसम्पदा सूची में रखने के लिए आग्रह हो चुका है । उन्होंने यह भी कहा कि प्रक्रिया पूरा होने के बाद जनकपुर विश्वसम्पदा सूची में सूचिकृत हो जाएगी ।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा –सीमा विवाद संबंधी विषय में विपक्षी दलों को दिया गया समय


राष्ट्रीयसभा बैठक में विनियोजन विधेयक–२०७५ (मन्त्रालय से संबंधित) के ऊपर की गई प्रश्नों का उत्तर देते हुए मन्त्री अधिकारी ने कहा कि जनकपुर में जो भी भौतिक सम्पदा और निर्माण काम किया जाएगा, उसकोे परम्परागत तवर में ही निर्माण होना चाहिए । इसीतरह मन्त्री अधिकारी के अनुसार जनकपुर, लुम्बनी और पशुपति को प्रचार–प्रसार कर धार्मिक पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी करने की योजना भी सरकार ने लाया है । उनका यह भी कहना है कि नेपाल–भारत के बीच थप हवाई मार्ग प्रयोग के लिए सहमति हो चुकी है, अब धनगढी, नेपालगंज, विराटनगर, भद्रपुर और जनकपुर विमानस्थल को और भी व्यवस्थित और साधन–स्रोत सम्पन्न बनाकर अन्तर्राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय उड़ान के लिए योग्य बनाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *