Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 12 जुलाई: आज कहां किस क्षेत्र में आपको मिलने वाला है लाभ देखिए

 
मेष:

आज आपका दिन मिश्रित फलदायी है। आपको आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज नौकरी एवं व्यवसाय में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। छोटे प्रवास का योग है।

वृषभ:

हाथ में आया हुआ अवसर ना जाने दें। आज शुरू किए गए नए कार्य अपूर्ण रह सकते हैं। भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा। नए संबंध तकलीफदायक साबित हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखें।

मिथुन:

आज के दिन की शुरुआत प्रफुल्लित मन से होगी। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। अधिक खर्च पर संयम रखें।

कर्क:

आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं।संबंधियों के साथ अनबन ना हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। बाहर के खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के कारण ४३० मेगावाट बिजली आपूर्ति बाधित, वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी
सिंह:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज शुरू किए गए नए कार्य अपूर्ण रह सकते हैं। स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। दोस्तों के साथ प्रवास का आयोजन होगा, जो लाभदायी होगा। व्यापार में लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग हैं।

कन्या:

आज का दिन आपके हेतु शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए कार्यों के आयोजन में आज सफल होंगे। प्रमोशन की संभावना अधिक है। अधिकारियों से लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। सरकार और पिता की ओर से लाभ होगा।

तुला:

आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। नए कार्य के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक यात्रा करने का प्रसंग बन रहा है। व्यवसाय में लाभ होगा। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। व्यवसाय में सहकर्मियों की ओर से लाभ होगा।

यह भी पढें   नेपाल और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता
वृश्चिक:

आज शुरू किए गए नए कार्य अपूर्ण रह सकते हैं। अनैतिक काम से दूर रहें, लाभ होगा। सरकारी प्रवृतियों से दूर रहने की सलाह गणेशजी देते हैं। नए संबंध स्थापित करने से पहले विचार करें। अधिक खर्च हो सकता है।

धनु:

आज का दिन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर भोजन आज के दिन की विशेषता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। साझेदारी से लाभ होगा। सम्मान और ख्याति मिलेगी।

मकर:

आपके व्यापार में आज विस्तार हो सकता है, इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाएंगे। धन की लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च हो सकता है। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

यह भी पढें   पृथ्वी राजमार्ग पर आज दोपहर १ बजे से सभी प्रकार के वाहनों का संचालन
कुंभ:

वाणी पर संयम रखें, लाभ होगा। संतान के भविष्य को लेकर परेशानी हो सकती है। लेखनकार्य करने के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। धन खर्च का योग है, अंत में लाभ होगा। परिजनों के साथ अनबन होने की आशंका है।

मीन:

शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है।(राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com