Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के पेशावर में चुनावी रैली में आत्मघाती हमले में २० लाेगाें की माैत 65 से अधिक लोग घायल

 

१२जुलाई

 

पाकिस्तान के पेशावर में याकातूत मे‌ एक चुनावी रैली में मंगलवार की रात हुए आत्मघाती हमले में २० लाेगाें की माैत हाे गई है। इस धमाके में अवामी नेशनल पार्टी के उम्मीदवार समेत 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 65 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पास के लेडी रीडिंग अस्पताल भेजा गया है। राहत एवं बचाव टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं।पेशावर में अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) की रैली रैली के दौरान ये हमला हुआ। इसमें अवामी नेशनल पार्टी के बड़े नेता हारुन अहमद बिलौर की भी मौत हो गई। विस्फोट के दौरान रैली में 300 से ज्यादा लोग उपस्थित थे। पेशावर खैबर पख्तूनवा प्रांत में पड़ता है और यहां आवामी नेशनल पार्टी की ही सरकार है।

यह भी पढें   हिमलुङ हिमस्खलन में दो और शव बरामद

पाकिस्तान में 25 जुलाई को चुनाव हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसरा इस विस्फोट में हारुन बिल्लौर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने पुष्टि की कि हमले में कम से कम 12 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।पुलिस इस बात की जांच की जा रही है कि इस हमले के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि ये एक आत्मघाती हमला था। इस हमले में हारुन अहमद बिलौर को निशाना बनाया गया था। फिलहाल राहत और बचाव टीम घटनास्थल पर हैं और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।हारुन अहमद बिलौर अवामी नेशनल पार्टी के बड़े नेता और एएनपी के वरिष्ठ नेता बशीर अहमद बिलौर के बेटे थे। इनके पिता की मौत भी साल 2012 में पेशावर में ही एक पार्टी मीटिंग के दौरान एक बम धमाके में हुई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com