Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन कर सकता है भारत पर हमला, रॉ ने चेताया

 

webduniya:962 की जंग के बाद से ही भारत और चीन के संबंध थोड़े तनावपूर्ण रहे हैं। हिन्दी-चीनी भाई-भाई के नारे लगाते हुए चीन ने भारत की 90 हजारवर्ग मील भूमि

चीन कर सकता है भारत पर हमला, रॉ ने चेताया

हड़प ली थी। पाक द्वारा अधिकृत क्षेत्र अक्साई भी चीन के ही कब्जे में है। चीन काफी पहले से अरूणाचल प्रदेश पर अपना हक जताता आया है।

हाल ही में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने कहा है कि भारत और चीन के बीच एक बार फिर तनाव की आशंका है और दोनों देशों के बीच जंग के हालात बन सकते हैं।

यह भी पढें   भारत को जानो परीक्षा में 400 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

खुफिया एजेंसी ने प्रधानमंत्री कार्यालय और सेना को एक गोपनीय रिपोर्ट भेजी है, जिसके मुताबिक चीन भारत को टकराव के लिए उकसाने की कोशिश में है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन की सरकार अपनी घरेलू परेशानी से ध्यान बंटाने के लिए सीमा पर तनाव उत्पन्न करने की गंभीर कोशिशें कर सकता है।

एक भारतीय टीवी चैनल के हवाले से आई खबर के मुताबिक भारतीय गुप्तचर एजेंसी रॉ ने पिछले हफ्ते एक गोपनीय नोट के जरिये सरकार को यह सूचना दी है। इस नोट में टिप्पणी की गई है कि चीन वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर घुसपैठ या मामूली लड़ाई करने की कोशिश कर सकता है।

यह भी पढें   चिलिमे और अपर त्रिशूली–१ की सुरंगों में ३ शव मिले

गौरतलब है कि खुफिया एजेंसी की चेतावनी ऐसे वक्‍त आई है जब भारत-चीन के रिश्‍तों में कड़वाहट दिखाई दे रही है। चीन में फिलहाल सरकार घरेलू मोर्चों पर कई ओर से घिरी है। चीन में आम लोगों के मूलभूत अधिकारों को लेकर भी जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

चीन ने विदेशी मीडिया को लगभग बैन कर रखा है और पूरा देश कड़े सेंसरशिप में बंधा है। देमेउपरहअसंतोसे अपने देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए चीनी नेतृत्व भारत से झड़प कर सकता है। (एजेंसी)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com