Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद् में उठा सामाजिक संजाल प्रयोगकर्ता के ऊपर कारवाही करने की मांग

 

काठमांडू, १२ जुलाई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के सांसद् महेश बस्नेत ने सामाजिक संजाल प्रयोगकर्ता के ऊपर साइबर क्राइम कानुन प्रभावकारी रुप से लागू करने के लिए मांग किया है । बिहीबार आयोजित संसद् बैठक को सम्बोधन करते हुए सांसद् बस्नेत ने कहा कि सामाजिक संजाल प्रयोगकर्ता भक्तपुर निवासी बाढ़ पीडितों का फोटो सामाजिक संजाल में फेस्ट करते हुए ‘पानी जहाज’ कि किस्सा लिख रहे हैं और पीडित को और भी पीडित बना रहे हैं । उनका मानना है कि इसतरह सामाजिक संजाल में फोट डालकर पानी जहाज की बात करनेवालों को साइबर क्राइम के अन्तर्गत कारवाही होनी चाहिए ।
संसद् में बोलते हुए सांसद् बस्नेत ने कहा– ‘सामाजिक संजाल में बाढ़ की फोटो डालकर पानी जहाज की की बात करते हुए मानवीय संवेदना के ऊपर खेलवाड़ हो रहा है, उन लोगों के ऊपर संचार मन्त्रालय की ओर से कड़ा कारवाही होना चाहिए ।’ उन्होने यह भी कहा है कि बाढ़ पीडित को सहयोग करना चाहिए, सामाजिक संजाल में पानी जहाज की बात करते हुए फोटो रखना बेकार की बात है । उन्होंने यह भी कहा कि इस वक्त भक्तपुरबासी पीड़ा में है, उन लोगों को सहयोग की आवश्यकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com