Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री को ‘मार्सी चावल’ ऊपहार

 

काठमांडू, १२ जुलाई । डा. गोविन्द केसी के समर्थकों ने प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को ‘मार्सी’ धान का १ केजी चावल ऊपहारस्वरुप दिए हैं । बिहीबार चावल के साथ प्रधानमन्त्री निवास बलुवाटार में प्रदर्शन करते हुए उन लोगों ने उक्त चावल प्रधानमन्त्री के लिए दिया था । लेकिन प्रधानमन्त्री ओली के प्रतिनिधि ने चावल लेने के लिए अस्वीकार किया है ।
सोलिडारिटी फर डा. केसी एलायन्स नामक संस्था की ओर से बालुवाटार में प्रदर्शन किया गया था । प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमन्त्री से प्रश्न किया है– ‘जुम्ला से उत्पादित मार्सी चावल खाते हैं, लेकिन जुम्ला में एमबीबीएस का पढ़ाई कब होगा ?’ प्रदर्शनकारियों ने उक्त कथन उल्लेखित प्लेकार्ड भी प्रदर्शन किया था । उन लोगों का कहना है कि प्रधामन्त्री स्वास्थ्य व्यापारी के घर में जाकर मार्सी चावल की खाना खाते हैं, इसीलिए व्यापारीमुखी चिकित्सा शिक्षा ऐन लाने की तैयारी कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *