Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्यटन विश्वविद्यालय स्थापना की घोषणा

 

काठमांडू, १४ जुलाई । संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्री रविन्द्र अधिकारी ने पर्यटन विश्वविद्यालय स्थापना करने का घोषणा किया है । मन्त्री अधिकारी को कहना है कि पर्यटन क्षेत्र का समुचित विकास के लिए तत्काल एक लाख से अधिक युवाओं को तालिम देने की तैयारियां हो रही है । शनिबार गौरीशंकर गांवपालिका के सगरमाथा आरोही को सम्मान करने के लिए काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह भी कहा है कि ३ साल के भीतर पोखरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थ और ७ साल के भीतर निजगढ अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल निर्माण कार्य सम्पन्न किया जाएगा ।
मन्त्री अधिकारी ने प्रतिबद्धता व्यक्ति किया है कि कि दोलखा जिला स्थित गौरीशंकर गांवपालिका को प्रमुख पर्यटकीय गन्तव्य के रुप में विकास किया जाएगा । इसके लिए दोलखा सदरमुकाम चरिकोट में विमानस्थल निर्माण के लिए सर्भे–अनुसंधान किया जाएगा । कार्यक्रम में दोलखा के प्रतिनिधिसभा सदस्य पार्वत गुरुङ और प्रदेशसभा सदस्य पशुपति चौलागाई ने मन्तव्य रखते हुए कहा कि दोलखा जिला की समृद्धि के लिए पर्यटन भी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, इसमें वे लोग क्रियाशील हैं । गौरशंकर गांवपालिका के प्रमुख सोयमबहादुर खड्का का कहना है कि उक्त गांवपालिका ने पर्यटक क्षेत्र विकास को लक्षित करते हुए प्राथमिकता के साथ काम किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *