Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदीप गिरी ‘माक्र्सवाद’ के प्रशिक्षक

 

काठमांडू, १५ जुलाई । नेपाली कांग्रेस के बौद्धिक व्यक्तित्व, राजनीतिक विश्लेषक तथा दार्शनिक चिन्तक प्रदीप गिरी कम्युनिष्ट कार्यकर्ताओं को माक्र्सवाद पढ़ाते हैं, ऐसा सुनेंगे तो कई लोगों को झट्का लग सकता है । लेकिन बात सच है । आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक ने इसके संबंध में एक समाचार प्रकाशित किया है । जो पुराना समाचार है, लेकिन ‘इन्ट्रेस्टिङ’ । प्रकाशित समाचार अनुसार नेता गिरी ने नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) और नेकपा मसाल के नेता–कार्यकर्ताओं को माक्र्सवाद सम्बन्धी प्रशिक्षण दिए हैं । गिरी ने गत वैशाख १५ गते नेकपा के अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के गृह जिला झापा में कम्युनिष्ट कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया है ।
कम्युनिष्ट कार्यकर्ता को माक्र्सवाद पढ़ाने के लिए नेकपा ने गत वैशाख १५ गते झापा से १५ दिन के लिए एक अभियान शुरु किया था । अभियान के दौरान ही नेता गिरी ने उक्त प्रशिक्षण दिया है । नेता गिरी ने काभ्रे जिला की धुलीखेल में भी प्रशिक्षण दिया था । अभियान के दौरान इसतरह माक्र्सवाद पढानेवाले अन्य व्यक्तित्व में नेकपा मसाल के महासचिव मोहनविक्रम सिंह, नेकपा के नेता राम कार्की, चैतन्य मिश्र, पिताम्बर शर्मा आदि थे । नेकपा मसाल के नेता समीर सिंह के अनुसार कम्युनिष्ट कार्यकर्ता को प्रशिक्षण देने के लिए कांग्रेस नेता हॉल में प्रवेश करते वक्त शुरु में कार्यकर्ता आश्चर्य में पड़ते थे, लेकिन बाद में वे लोग प्रभावित हो जाते थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed