Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 15 जुलाई

 
मेष:

परिजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें अन्यथा तकलीफ हो सकती है। स्वास्थ्य नरम रहेगा, सर्दी, कफ, बुखार की समस्या हो सकती है। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। प्रवास-पर्यटन को टालना बेहतर होगा। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा।

वृषभ:

आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मध्याह्न के बाद स्थिति थोड़ी बदल सकती है। किसी से पैसों की लेन-देन लापरवाही से बचें। छोटा प्रवास हो सकता है।

मिथुन:

शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। धन का व्यय ना हो, इसका ध्यान रखें। परंतु मध्याह्न के बाद मित्रों के साथ हुई भेंट से आप प्रसन्न हो जाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढ़ेगा। भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे।

यह भी पढें   पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने बालेन शाह सरकार और युवा पीढ़ी के प्रति नरम रुख अपनाया, आर्थिक सुधार और आत्मनिर्भरता पर दिए सुझाव
कर्क:

दिन आनंद में बीतेगा। आज के दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। मित्रों से भेंट होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। मध्याह्न के बाद क्रोध पर संयम रखें।

सिंह:

किसी से पैसों की लेन-देन में लापरवाही से बचें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। मध्याह्न के बाद समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप नए कार्यो का प्रारंभ कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं।

कन्या:

आज आपको कई क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। साथ काम करने वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा, वह लाभप्रद रहेगा। प्रवास या पर्यटन भी होगा। मध्याह्न के बाद आपका मन उलझन में रहेगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083
तुला:

आज का दिन आपके शुभ है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विविध क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। अधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिल सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में अनुकूलता बनी रहेगी।

वृश्चिक:

मंदिर और धार्मिक स्थल पर आज जा सकते हैं। विविध क्षेत्रो में लाभ मिलने की संभावना है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है।

धनु:

आज शुरू किए गए नए कार्य अपूर्ण रह सकते हैं। क्रोध पर संयम रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करें, हानि हो सकती है। मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। घरेलू जीवन सुखद रहेगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083
मकर:

मित्रो के साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। साझेदारी से लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। नकारात्मक विचारों को मन में ना आने दें।

कुंभ:

दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा। व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे। भाई-बंधुओं से लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं।

मीन:

किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। मध्याह्न के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण रहेगा। कार्य में यश और कीर्ति मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा।(राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *