Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के लिए नेपाली राजदूत में निलकण्ठ उप्रेती

 

काठमांडू, १७ जुलाई । नेपाल सरकार ने भारत के लिए नेपाली राजदूत में पूर्व निर्वाचन आयुक्त निलकण्ठ उप्रेती को सिफारिश किया है । सोमबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने यह निर्णय किया है । राजदूत दीपकुमार उपाध्याय ने चुनाव के पूर्व संध्या में इस्तिफा देने के बाद दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास अभी राजदूत विहीन है । लेकिन पूर्व संवैधानिक अंग के प्रमुख होने के कारण उप्रेती का नाम भी विवाद शुरु होने लगा है ।

यह भी पढें   नेपाल मानव धर्म सेवा समिति के आयोजन में २९ लोगोंद्वारा रक्तदान


संवैधानिक प्रावधान के अनुसार निर्वाचन आयोग के आयुक्त तथा प्रमुख आयुक्त और सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश और प्रधानन्यायाधीश अन्य सरकारी निकाय (सरकारी कर्मचारी के रुप में) के लिए ग्राह्य नहीं होते हैं । राजदूत सरकारी कर्मचारी है अथवा राजनीतिक नियुक्ति ? इसके बारे में कानुनविद् तथा विज्ञ समूहों के बीच बहस होने लगा है ।
इसीतरह सरकार ने मेलेसिया के राजदुत के लिए उदयराज पाण्डे को सिफारिश किया है । पाण्डे साउदी अरेबिया के लिए पूर्व राजदूत भी है । कहा जाता है कि साउदी में रहते वक्त उन्होंने उदाहरणीय काम किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com