डाँ.गोविन्द केसी के जीवन से सरकार खेलवाड कर रहा हैंः सभापति देउवा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ जुलाई ।
नेपाली काँग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने आमरण अनशनरत डॉ. गोविन्द केसी की माँग पर गंभीर होने की सरकार से माँग की है । सभापति देउवा ने एक बयान के जरिए डॉ. केसी की स्वास्थ्य स्थिति को गंभीर बताते हुए ये माँग की है ।
बयान में कहा गया है कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए अनशनरत डॉ. केसी के साथ वार्ता और उनकी माँग सम्बोधन करते हुए उनके जीवन की रक्षा के लिए जल्द से जल्द अग्रसर होना सरकार का दायित्व है ।
साथ ही सभापति देउवा ने ये आशंका भी जताई है कि डॉ. केसी के जीवन के साथ ऊँच–नीच हो सकने की परिस्थिति सरकार जानबूझकर सृजित कर रही है ।
इसीतरहा, सरकार ने अनशनरत प्रा. डॉ. गोविंद केसी के साथ वार्ता करने के लिए शिक्षा सचिव के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्रालय और गृहमंत्रालय के सह–सचिव गण सम्मिलित वार्ता टोली का गठन किया है ।
आज सिंह दरबार में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक ने वार्ता टोली का गठन किया, ये बात सरकार के प्रवक्ता एवं संचार तथा सूचना प्रविधि मंत्री गोकुल प्रसाद बाँस्कोटा ने बताई ।
बैठक ने पूर्व प्रमुख निर्वाचन आयुक्त नीलकंठ उप्रेती को भारत के लिए और पूर्व राजदूत उदयराज पांडे को मलेशिया के लिए राजदूत पद पर सिफारिश की है । इसके अलावा कई अन्य निर्णय मंत्रिपरिषद की बैठक ने की ।

