Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जीप दुर्घटनाः ७ लोगों की मौत, ४ लोग हुए गंभीर घायल

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १९ जुलाई ।
पूर्वी रुकुम की सिस्ने गाँवपालिका–५ धारापानी में हुई जीप दुर्घटना में ७ लोगों की मौत हो गई और ४ लोग गंभीर घायल हो गए ।
हादसे में पूर्वी रुकुम पुथा उत्तरगंगा गाँवपालिका–१४ की ३० वर्षीया सलिना शर्मा, वार्ड नंबर १ के ३४ वर्षीय कुमार पुन, ३१ वर्षीय बुद्धिराज पुन, वार्ड नंबर २ के २२ वर्षीय किरण पुन, वार्ड नंबर १२ की २७ वर्षीया तिर्सना तुलाचन की मृत्यु हो गई ।

यह भी पढें   पूर्वराष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी वैश्विक शासन मंच में भाग लेने चीन रवाना

इसके अलावा इस दुर्घटना में पूर्वी रुकुम भूमे गाँवपालिका ४ के २८ वर्षीय अर्जुन विक और कोहलपुर बाँके की २२ वर्षीया ललिता परियार की मौत हुई है । हादसे में गंभीर घायलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा काठमांडू भेजा गया है ।

दूसरी तरप दोलखा की भीमेश्वर नगरपालिका वार्ड नंबर ४ जिलु में हुई बोलेरो दुर्घटना में वहीं के चालक ५५ वर्षीय चेतप्रसाद सापकोटा की मृत्यु होने की जानकारी पुलिस ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com