डा केसी के समर्थन में राजधानी में अाज भी प्रदर्शन
काठमाडौं– १९ जुलाई
अनसनरत डा. गोविन्द केसी की माँग के प्रति ऐक्यबद्धता दर्शाते हुए आज राजधानी के माइतीघर मण्डला से नयाँ वानेश्वर तक प्रदर्शन किया गया । माइतीघर मण्डला से शुरु प्रदर्शन नयाँ वानेश्वर पहुँच कर कोणसभा में परिणत हुअा ।
प्रदर्शन में डा. गोविन्द केसी की माँग तत्काल पूरी हाे , न्यायिक जाँचबुझ आयोग द्वारा दोषी त्रिवि उपकुलपति लगायत सम्पूर्ण दोषी पर कारवाही हाे , माफियामुखी ऐन नहीं चाहिए, ओली सरकार कैसी, श्री ३ जैसी नारा के साथ प्रदर्शन किया गया।


