Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुलिस द्वारा प्रेषित समाचार झूट साबित, जीवत ही हैं पुलिस जवान उपाध्याय

 

काठमांडू, १९ जुलाई । इससे पहले कहा गया था कि जुम्ला भीडन्त में पुलिस जवान कमल उपाध्याय की मौत हो गई है । लेकिन यह समाचार झूट साबित हो गया है । इससे पहले खूद जुम्ला पुलिस ने ही कहा था कि भीडन्त में गोली लगने के कारण उपाध्याय की जान चली गई । लेकिन बाद में फिर पुलिस ने ही कहा कि उक्त समाचार झूट है ।
जिला पुलिस कार्यालय जुम्ला के डिएसपी तपनकुमार दाहाल ने कहा है कि भीड नियन्त्रण के लिए पुलिस को झूटा समाचार प्रेषित करना पड़ा । उन्होंने कहा– ‘प्रतिष्ठान परिसर तनावग्रस्त था, किसी भी हालात में हम लोगों को परिस्थिति को नियन्त्रण में रखना था । इसीलिए पुलिस जवान का निधन संबंधी समाचार को सम्प्रेषित करना पड़ा ।’ उन्होंने कहा कि पुलिस जवान उपाध्याय जीवत हैं और उनकी कर्णाली स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में ही उपचार हो रहा है । पुलिस के अनुसार उपाध्याय की दाया छाती में गोली लगा है । एक्सरे करने के बाद डाक्टर ने भी पुष्टि की है कि उनकी छाती के भीतर गोली है । डीएसपी दाहाल ने कहा कि उपाध्याय की जान बचाने के लिए डाक्टर लोग काम कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com