Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसएसबी सिकटा ने अबैध नेपाली शराब से भरी हुई स्कोर्पियो को पकड़ा

 

रेयाज आलम । सावन 5 गते, 21जुलाई 2018, शनिवार :- सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल, सिकटा ने बीती रात स्कोर्पियो गाड़ी से अबैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी। गोप्य सूचना के आधार पर एस एस बी इंस्पेक्टर रमेश कुमार यादव के निर्देश पर उपरीक्षक कपिलदेव यादव के नेतृत्व टोली ने छापामार कर स्कोर्पियो गाड़ी में हो रहे अबैध शराब की तस्करी में दो लोगो को पकड़ा।
अबैध शराब की तस्करी में अभिषेक कुमार, वर्ष 28, पिता चुमन प्रसाद, गांव संसरैया वार्ड नं. 8 जिला पश्चिम चंपारण, बिहार-भारत को पकड़ा गया, साथ ही वर्ष 37 के गुड्डू प्रसाद, पिता स्व. मुनीर प्रसाद को भी पकड़ा गया। गुड्डू प्रसाद के पास सऊदी का ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद हुआ।
BR05S-0498 के स्कोर्पियो में सोफ़ी शराब ३०० मि.ली. वाला 15 कार्टून, बियर 2 कार्टून, टुबोर्ग 2 कार्टून के साथ एम आई का 2 मोबाईल भी बरामद हुआ। सिमा स्तंभ नंबर 84010-1 से 3 किलोमीटर दक्षिण में इन्हें पकड़ा गया। इनके पकड़े जाने से तस्करों के नेटवर्क और तस्करी के तरीकों की बड़ी जानकारी मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि भारत के बिहार राज्य में शराब की बिक्री, वितरण और सेवन पर पूर्णतया रोक है। भारत- नेपाल सीमा पर सिमा सुरक्षा बल की तैनाती से तस्करी, अबैध घुसपैठ, और अपराधी गतिविधियों पर बहुत ज्यादा गिरावट आई है। जो सिमा पहले चोर, उचक्कों और अपहरणकर्ताओं का अड्डा बना हुआ था, जहाँ से दिन में गुज़रने पर भय लगता था, वही एस एस बी के आने से दोने देश के स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। एस एस बी की इस कार्यवाही से तस्करों में भय ब्याप्त हो गया है, उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द बड़े तस्कर भी गिरफ्त में होंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *