Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोरंग बडि बिल्डिंग संघ द्वारा बडि बिल्डिंग  और फिटनेश प्रशिक्षण  का शुभारंभ 

 

माला मिश्रा बिराटनगर
मोरंग बडि बिल्डिंग संघ के तत्वावधान में सात दिवसीय  बडि बिल्डिंग  और फिटनेश प्रशिक्षण  का शुभारंभ  शनिवार  को बिराटनगर में हुआ जिसका उद्घाटन  मुख्य अतिथि  यम  राणाभाट तथा संघ के अध्यक्ष  अमलेश कर्ण ने संयुक्त रूप से किया । इस मौके पर मौजूद एनएसपीएफ अन्तराष्ट्रीय का अध्यक्ष लोकेंद्र परियार , राखेप कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश थापा ,पत्रकार महासंघ मोरंग के अध्यक्ष बंधु पोखरेल ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए अपने अपने बिचार व्यक्त किये । संघ का अध्यक्ष अमलेश कर्ण ने बताया  राष्ट्रीय खेलकूद परिषद द्वारा स्वीकृत  प्रशिक्षण कार्यक्रम में  30 प्रशिक्षार्थी शामिल हुए  है । इस मौके पर प्रदेश संख्या 1 के खेलकूद क्षेत्र  महत्वपूर्ण योगदान देने वाले खिलाड़ी व प्रशिक्षको को सम्मानित भी किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com