चन्द्रनगर गाँवपालिका अध्यक्ष के सर्मथन मे कृषक जुलुस
मनोज बनैता, सिरहा, २२ जुलाई । सर्लाही चन्द्रनगर गावपालिका मे होरहे विकास कामको विपक्षीयो ने अवरुद्ध करने पर् गावपालिका पक्ष (सर्मथन) मे शनिवार हजारौं कृषको ने प्रदर्शन किया है । गावपालिका मे रहे ऐलानी जमिन उक्त गावपालिका अध्यक्ष महेन्द्र महतो ने सब पार्टी सम्मिलित कमिटि गठन करके अमिन समेत टोलीमे रखकर ऐलानी जमिन निकाल्ने पर विपक्षी कुछ दिन से काममे अवरोध कररहे है । विपक्षीयो के खराब नियत के विरुद्ध और गावपालिका अध्यक्ष के समर्थन मे शनिवार हजारो कृषक एवं सर्वसधारण ने प्रदर्शन किया है । कृषि सडक निर्माणके क्रममे सड़क किनारे रहे मिट्टी सडक पर देने के विषय पर भी विपक्षीयो ने विरोध किया था लेकिन स्वयम् गावपालिका अध्यक्षके सर्मथन मे कृषक द्वारा जुलुस करने के वाद विपक्षी द्वारा उठाया गया मुद्धा औचित्यहिन होगया है । गावपालिका अध्यक्ष महेन्द्र महतो ने हिमालिनी से बात करते कहा कि लम्बा समयसे जनप्रतिनिधि विहिन हुवे अवस्था मे बजेट दुरुपयोग करनेवाले तत्व आज गावपालिका के विकास के गति देखकर बौखला गए है । किसान द्वारा निकाला गया जुलुस गावपालिका परिक्रमा के वाद नाढी तालमे आयोजित सभाको सम्बोधन करते हुवे गा पा अध्यक्ष महतो ने कहा कि विकास विरोधी तत्वको चैलेन्ज देते हुवे विकासकाम को आगे बढाया जाएगा । उनका ए आरोप है कि गावपालिका मे लागू होचुके ‘शिक्षित बेटी, बालिक पुतोह’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रम से भी विपक्षी हतास मानसिकता मे है । हाल तक गावपालिका ने ४५ विघा ऐलानी जमिन निकाली है और निकाल्ने का काम अभी बाकी बताया गया है । उनहोने कहा कि विकास के गति रोक्नेके लिए विभिन्न षडयन्त्र होरहा है उसी षड्यन्त्र के तहत साउन ३ गते मेरे घरमे कुकर बम रखा गया लेकिन हम ईससे कतई विचलित नहि हु । सभामे कृषको ने कहा कि ईस वर्ष जितना काम हुवा है वैसे पहले कभी नहि हुवा था । समर्थन जुलुस मे चन्द्रनगर–२ बबरगंजका अगुवा कृषक चेतनारायण महतोके अध्यक्षतामे निकाला गया था ।


