गजब है ये परिवार हड्डी टूटने पर भी नहीं होता दर्द
इटली में एक परिवार ऐसा है जिन्हें चोट में दर्द का एहसास नहीं होता, उल्टा इस परिवार का एक सदस्य तो ऐसा है जो पैर टूटने के बावजूद स्की के मजे लेता है। खबरों के अनुसार इस परिवार की तीन पीढ़ियो के 6 सदस्य ऐसे हैं जिन्होंने कभी दर्द का अहसास नहीं किया है। इस परिवार में उनकी 78 नानी, उनकी दो बेटियां जो 50 और 52 साल की हैं और उन बेटियों के तीन 24, 21 और 16 साल के बच्चे शामिल हैं। वैज्ञानिकों को उनकी इस अदभुद क्षमता के चलते उम्मीद है कि इस परिवार की मदद से दर्द निवारक दवा बनाई जा सकती हैं।
दर्द का हाल बेहाल
सच तो ये है कि इस परिवार के लोगों को चोट लगने पर खुद दर्द बेचारा बेहाल हो जाता है क्योंकि परिवार के सदस्यों को तो कोई सर नहीं होता। इनमें से कुछ सदस्यों को गंभीर चोटें भी आई हैं, यहां तक कि हाथ-पैर भी टूटे हैं लेकिन इन्हें कभी कुछ महसूस नहीं हुआ। इतना ही नहीं एक बार परिवार की एक लड़की के कंधे की हड्डी टूट गई और उसे पता ही नहीं चला वो स्की करती रही, फिर गाड़ी ड्राइव करके घर भी पहुंची। दो दिन गुजरने पर भी उसे दर्द का अहसास नहीं हुआ।
जेनेटिक म्यूटेशन हो सकता है कारण
डॉक्टरों की मानें तो ये बीमारी एक जेनेटिक म्यूटेशन यानि आनुवंशिक उत्परिवर्तन के चलते हो सकती है। इस अजीबोगरी स्थिती को चिकित्सकों ने परिवार के सरनेम के आधार पर मर्सीलि सिंड्रोम नाम दिया है। डॉक्टर इसे कनजेनिटल हायपॉलजीजा से भी जोड़कर देख रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि वे मार्सिली परिवार के सदस्यों की जांच करके उस जीन का पता लगायेंगे जिससे इन्हें दर्द का एहसास नहीं होता। उन्हें उम्मीद है कि इस जानकारी के बाद दर्द निवारक दवाएं बनाने में मदद मिल सकती है। हालांकि डॉक्टर्स ये भी बता रहे हैं कि मार्सिली परिवार के कुछ लोगों ने 50 से 60 सेकंड के लिए ही दर्द का एहसास होने की बात कही है।


