तरुण दल जिला सदस्य पेस्तोल के साथ गिरफ्तार
काठमांडू, २३ जुलाई । नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध तरुण दल में आवद्ध जिला सदस्य किशोर आचार्य पेस्तोल के साथ गिरफ्तार हुए हैं । आचार्य तरुण दल नवलपरासी के जिला सदस्य हैं । आइतबार शाम आचार्य को पुलिस ने पेस्तोल और खुडा (तरवार) के साथ गिरफ्तार किया है । वह बर्दघाट नगरपालिका–१० निवासी है । जिला पुलिस कार्यालय बर्दघाट ने कहा है कि उनके ऊपर आशंका होने के कारण चेकजांच किया गया था, जांच के क्रम में पता चला कि वह पेस्तोल लेकर चल रहे थे । गिरफ्तार आचार्य को जिला पुलिस कार्यालय में रखा गया है । उनके ऊपर हाथहथियार तथा खरखजना अन्तर्गत मुद्दा पंजीकृत करने की तैयारियां हो रही है ।

