Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जॉब में टिकना नहीं चाहते हैं भारतीय

 

जॉब की मारामारी के बीच भी भारतीय लोग नौकरी बदलने की जबर्दस्त ख्वाहिश रखते हैं। एक सर्वे के मुताबिक, देश में हर तीन में से एक कर्मचारी दो साल के भीतर अपनी नौकरी बदलना चाहता है। हालांकि, ग्लोबल लेवल पर हर 5 में से एक कर्मचारी ऐसा करना चाहता है।

दुनिया की जानी-मानी मैनेजमेंट कंसल्टेंसी हे ग्रुप ने यह सर्वे किया है। इसके मुताबिक, कंपनी के प्रति निष्ठा के मामले में भारतीय कर्मचारी पिछड़ रहे हैं। इसके अलावा पिछले पांच साल में दुनिया के सभी अहम हिस्सों में कंपनी के प्रति निष्ठा में गिरावट आई है। ग्रुप के भारतीय मामलों के एमडी गौरव लाहिड़ी ने कहा, यह चिंता की बात है कि भारतीय संगठनों के सिर्फ 40 प्रतिशत कर्मचारी ही अगले पांच साल तक उसके साथ जुड़ा रहना चाहते हैं।

यह भी पढें   त्रिशूली-3 'बी' जलविद्युत परियोजना: कीचड़ और मलबे के कारण बचाव कार्य में भारी चुनौती, 178 लोग अभी भी लापता

लाहिड़ी ने कहा, हताश कर्मचारी कंपनी के साथ लंबे वक्त तक जुडे़ रहना नहीं चाहते। कंपनियों के लिए यही सही मौका है जब वे निचले स्तर पर सुधार करें। सर्वे में यह भी कहा गया कि दुनियाभर के दो-तिहाई कर्मचारियों का मानना है कि उनके ऑफिस में उनकी काबिलियत के मुताबिक काम करने का मौका मिलता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com