Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जीवन में खुश रहने के लिए अपनाएं ये ५ मूल मंत्र

 

आज की इस भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में हम कई तरह की चिंताओं से घिरे रहते हैं। तनाव तो हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गया है, ऐसे में हम खुशियों से बहुत दूर हो जाते हैं। उतार चढ़ाव तो जीवन में आते ही रहते हैं, अगर हम ज़िंदगी में संतुलन बनाकर चलें और यह जान लें कि ज़िंदगी का असली मज़ा छोटी छोटी खुशियों को जीने में है तो सब कुछ हमारे लिए बहुत ही आसान हो जाएगा। कई बार हम पैसा, नाम और इज़्ज़त कमाने में इतने डूब जाते हैं कि हम यह देख ही नहीं पाते कि हमारे आस पास भी ऐसी कई छोटी छोटी चीज़ें हैं जो हमें खुशियां दे सकती हैं। खुश रहने के लिए सबसे पहले ज़रूरी है खुद से प्यार करना और उन बातों से दूर रहना जिनसे आप दुखी होते हैं। इसके बावजूद यदि खुशियां आपके पास नहीं आती हैं तो आप खुशियों के पास जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि आप कुछ बातों को अपने ध्यान में रखें।

यह भी पढें   सात प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए उपकुलपति नियुक्त

तो चलिए हम आपको खुश रहने के कुछ आसान नियम बताते हैं जिनसे आप एक खुशमिज़ाज इंसान बन सकते हैं और साथ ही अपने जीवन का भरपूर आनंद भी उठा सकते हैं।

अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें

खुश रहने के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें क्योंकि कमज़ोर शरीर दिमाग को भी कमज़ोर बना देता है। ऐसे में आपके सोचने समझने की शक्ति भी कम हो जाती है और आप नकारात्मक विचारों से घिरे रहते हैं। अगर आप स्वस्थ रहेंगे तो अच्छा सोचेंगे और अच्छा काम भी करेंगे। इसके लिए बेहतर खान पान के साथ आपको व्यायाम भी करना होगा।

ज़रुरत से ज़्यादा सोचना बंद करें

ज़रुरत से ज़्यादा किसी बात को लेकर चिंता करना आपके लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं होता। इससे आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से बीमार हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने दिमाग को थोड़ा आराम दें इससे आप अपने जीवन में सकारात्मक चीज़ों पर ध्यान दे पाएंगे। अधिक चिंता और तनाव के कारण आपकी बची हुई ख़ुशियां भी समाप्त हो सकती हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत्ब2083

छोटी छोटी जीत का भी जश्न मनाएं

अकसर हम बड़ी बड़ी मुश्किलों में उलझे रह जाते हैं और अपनी छोटी छोटी जीत को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। हम यह भी भूल जाते हैं कि इनसे भी हमें खुशियां मिल सकती हैं। ऐसे में हमारे लिए अच्छा यही होगा कि हम अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढें और साथ ही हर दिन होने वाली छोटी ही सही मगर अपनी जीत का भरपूर आनंद उठाएं। इससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल भी बढ़ेगा।

लोगों का शुक्रिया अदा करें

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी जीत की खुशियां मनाने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उन लोगों को भूल जाते हैं जिन्होंने किसी न किसी तरीके से उनकी जीत में अपना योगदान दिया होता है। ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है। आपको हमेशा ऐसे लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहिए जिन्होंने सफलता प्राप्त करने में आपकी मदद की है और जिनकी वजह से आपके जीवन में छोटी छोटी खुशियां आती हैं।

यह भी पढें   क्रोएशिया की हार, पोर्चुगल का फीफा विश्वकप के अंतिम १६ में प्रवेश

योजना बनाएं

अगर आप किसी भी काम को करने से पहले योजना बनाकर चलेंगे तो आपको सफलता और संतुष्टि दोनों ही मिलेगी। इसके अलावा अगर आपने भविष्य में कुछ मज़ेदार करने का सोच रखा है तो उसके लिए भी आप अपनी योजना पहले ही बना लें ताकि बाद में आप केवल मौज मस्ती ही करें। ना कि बेवजह की चिंता में अपना क़ीमती समय व्यर्थ करें।

मुस्कुराएं

जीवन में मिलने वाली छोटी खुशियों और चीज़ों पर मुस्कुराना न भूलें। इससे आपका दिन और भी बेहतर हो जाएगा। खुद भी हंसे और दूसरों को भी हंसाएं। कहते हैं खुशियां बांटने से और भी बढ़ती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *