पाक चुनाव : क्वेटा में बम धमाका, ३४ की माैत
इस्लामाबाद, रायटर।
पाकिस्तान में नई सरकार चुनने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। इस बीच 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने लाहौर के एक मतदान केंद्र में वोट डाला। हाफिज के वोट डालने के बाद बलूचिस्तान के क्वेटा में मतदान के दौरान एक जबरदस्त बम धमाका हुआ, जिसमें काफी लोगों की जान चली गई है। खबरों की मानें तो इस धमाके में 34 लोगों की मौत गई है और 40 के करीब घायल हैं।


