भारतीय प्रधानमंत्री माेदी अफ्रीका के लिए रवाना ब्रिक्स में लेंगे हिस्सा
अफ्रीकी देश रवांडा और युगांडा के दौरे के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं। मोदी को सी-ऑफ करने के लिए युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी खुद एयरपोर्ट पहुंचे थे। मोदी ने फ्लाइट पर चढ़ते वक्त हाथ हिलाकर राष्ट्रपति को अलविदा कहा।दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान वह ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा समेत कई वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बतादें पीएम मोदी तीन देश रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका के पांच दिवसीय दौरे पर हैं।


