Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुर्गा प्रसाई के ऊपर कारवाही मांग

 

काठमांडू, २७ जुलाई । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध विद्यार्थी संगठन नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) ने झापा बिर्तामोड स्थित बिएण्डसी मेडिकल कॉलेज के प्रबन्ध निर्देशक दुर्गा प्रसाई को कारवाही करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग में निवेदन दिया है । यह समाचार आज प्रकाशिन नयां पत्रिका दैनिक में है ।
नेविसंघ ने कहा है– बिएण्डसी मेडिकल कॉलेज के प्रबन्ध निर्देशक रहे प्रसाई ने चिकित्सा शिक्षा में उच्च शिक्षा के लिए विदेश जानेवाले छात्राओं को अपमान किया है । प्रसाई को मानना है कि विदेश जानेवाले छात्राओं को सम्बन्धित देशों की प्रोफेसरद्वारा बलातकार होता है । इस तहर महिलाओं की इज्जत और अस्मिता के ऊपर उन्होंने दावा बोला है । इसीलिए प्रसाई के ऊपर अनुसंधान कर कारवाही होनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *