Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परिवर्तन अनभूति के लिए भ्रष्टाचार मुक्त सेवा आवश्यकः नेता श्रेष्ठ

 

महोत्तरी, २८ जुलाई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा है कि जनता में परिवर्तन का अनुभूति प्रदान करना है तो संघ, प्रदेश और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भ्रष्टाचार मुक्त सेवा प्रदान करने की आवश्यकता है । उनका मानना है कि समृद्धि अभियान के लिए कोई भी सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष नहीं होना चाहिए । शुक्रबार महोत्तरी जिला स्थित बर्दिबास नगरपालिका में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात कहा है ।
नगरपालिका की नीति, कार्यक्रम तथा बजट सार्वजनिक समारोह को सम्बोधन करते हुए नेता श्रेष्ठ ने आगे कहा– ‘चुनाव और सरकार संचालन की जिम्मेदारी निश्चित समयावधि के लिए है । चुनावी परिणाम को लेकर आपसी दुश्मनी कायम रखते हैं तो समृद्ध नेपाल निर्माण की सम्भावना नहीं है । समृद्धि सझा आकांक्षा है, इसके लिए खुला और सहयोगी भूमिका आवश्यक है ।’ जनप्रतिनिधियों को भ्रष्टाचार मुक्त सेवा प्रदान के लिए आग्रह करते हुए नेता श्रेष्ठ ने आगे कहा– ‘अगर भ्रष्टाचार नियन्त्रण नहीं कर पाते हैं तो समृद्धि, विकास और सुशासन सिर्फ नारों में समिट कर रह जाएगी ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए राष्ट्रीयसभा के उपाध्यक्ष सशीकला दाहाल और नेकपा के स्थायी समिति सदस्य तथा प्रदेश नं. २ के प्रदेशसभा सदस्य सत्यनारायण मण्डल ने भी कहा कि जबट की सफल कार्यान्वयन के बाद ही जनता में परिवर्तन की अनुभूति हो सकती है । कार्यक्रम में बर्दिबास नगरपालिका के नगरप्रमुख बिदुरकुमार कार्की ने आर्थिक वर्ष २०७५–०७६ के लिए नगरसभा से पारित नीति तथा कार्यक्रम और ८७ करोड ३९ लाख ६ हजार बजट सार्वजनिक किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *