Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नरैनापुर गांवपालिका ने गुणस्तरीय शिक्षा के लिए प्रतिकार्य योजना तयार किया

 

पवन जायसवाल, नेपालगन्ज (बांके)
बांके जिला स्थित नरैनापुर गावंपालिका ने गुणस्तरीय शिक्षा के लिए प्रतिकार्य योजना २०७५ तयार किया है । आपतकालिन अवस्था में बालबालिकाओं को सिकाई कार्य को कैसे छोटी समय में सुनिश्चित किया जा सकता है और श्रोत–साधनों की प्रभावकारी परिचालन कैसे किया जा सकता है ? इसी विषयों को लक्षित कर प्रतिकार्य योजना तैयार की गई है । जानकार विज्ञ समूह को मानना है कि विद्यालय को नियमित सञ्चालन कर सिकाई की गुणस्तर में वृद्धि की जा सकती है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह की अनुपस्थिति को लेकर नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा ने सवाल उठाया


सेभ द चिल्ड्रेन की सहकार्य में बांके युनेस्को क्लब ने यह कार्यक्रम संचालन किया है । युनेस्को की कार्यक्रम अधिकृत अनुप वर्मा के अनुसार दो दिन की कार्यशाला के बाद यह कार्य योजना तयार किया गया है । कार्यशाला में गावंपालिका अन्र्तगत रहे विभिन्न वडा के वडाध्यक्ष, सदस्य, विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदि लोगों की सहभागिता रही ।
डुडुवा और राप्तीसोनारी गावं पालिका ने भी शिक्षा प्रतिकार्य योजना की कार्यशाला सम्पन्न कर योजना तैयार कर रहा है । युनेस्को ने कहा है कि बारिस और बाढ़ का समय में डुबान और प्राकृतिक विपत आने की सम्भावना ज्यादा है, इसीलिए इस तरह की योजनाओं प्रस्तुत किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com