जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा बीरगंज, नेपाल द्वारा रक्तदान का फोटो सहित
बीरगंज, श्रावण 12 गते, 28 जुलाई 2018 शनिवार :- जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा बीरगंज, नेपाल के द्वारा 259 वें तेरापंथ स्थापना दिवस के उपलक्ष में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भौतिक पूर्वधार मंत्री, प्रदेश नंबर 2 माननीय जितेंद्र सोनल, माननीय प्रदेश सांसद रमेश पटेल, प्रमुख जिला अधिकारी पर्सा लोकनाथ पौडेल, एस.पी.प्रहरी उपरीक्षक रेवती ढकाल, एस.पी. सशस्त्र प्रहरी प्रेम ध्वज शाह, मेजर राजु कार्की चंडीगण, महासभा नेपाल आचंलिक प्रभारी अशोक कुमार बैंद , नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि प्रवीण मानेंद्र आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

तेरापंथी सभा बीरगंज ने अपने प्रथम रक्तदान कार्यक्रम में 219 यूनिट रक्त संकलन करके बीरगंज तेरापंथ इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। सभा के अध्यक्ष राजकुमार बैंद व उनकी कार्यकारिणी, महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद् व सम्पूणऀ समाज की सहभागिता रही। कार्यक्रम के संयोजक श्री विमल जैन थे।
न्युज रिपोर्ट:- निर्मल कुमार जैन




