कम्युनिष्ट स्वभाव से ही अप्रजातान्त्रिकः देउवा
नवलपरासी, २९ जुलाई । नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा को मानना है कि कम्युनिष्ट लोग स्वभाव से ही अप्रजातान्त्रिक होते हैं, इसीलिए वर्तमान सरकार अधिनायकवाद की ओर उन्मुख हो रहा है । कांग्रेस सम्बद्ध कानुन व्यवसायियों की संगठन नेपाल डेमोक्र्याटिक लयर्स एसोसियसन की १०वें राष्ट्रीय महाधिवेशन को उद्घाटन करते हुए सभापति देउवा ने कहा कि सरकार खूद ने प्रतिपक्षी दलों को आन्दोलन के लिए उकसाया है ।
प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा– कम्युनिष्ट सरकार हरदम अधिनायकवाद की ओर उन्मुख हो जाती है, यह उन का स्वभाव है । लेकिन संविधान और कानुन की मद्दत से हम लोगों को रोकना होगा ।’ उनका यह भी कहना है कि कांग्रेस मनोरंजन के लिए आन्दोलन नहीं कर रही है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता देउवा ने कहा– ‘सरकार की हर कदम और निर्णय के कारण ही आज कांग्रेस को आन्दोलन करना पड़ रहा है । मैंने खूद प्रधानमन्त्री से मिलकर भी कहा हूं कि द्वन्द्व में जाना है कि मिलकर आगे बढ़ना है, आप निर्णय कर लीजिए ।’
कांग्रेस की आन्तरिक राजनीति पर टिप्पणी करते हुए सभापति देउवा ने कहा कि संघ और प्रदेश चुनाव में आन्तरिक धोकाधडी के कारण ही कांग्रेस को पराजित होना पड़ा है । उन्हाेंने कहा– ‘दो कम्युनिष्ट पार्टी एक हो गया, लेकिन हम लोग एक होते हुए भी दो पार्टी की तरह रह गए । अन्तरघात के कारण ही २५ से ३० सिटों में हम लोग पराजित हुए हैं ।’ उनका कहना है कि यह कोई विचार और विश्लेषण नहीं है, तथ्यांक है । सभापति देउवा ने कहा कि जब तक पार्टी के अन्दर हन्तरघात की समस्या रहेगी, तब तक कांग्रेस आगे बढ़नेवाली नहीं है ।

