Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डालर और युरो के बल पर समाज में द्वन्द्व सृजना करने की छूट नहीं हैः प्रधानमन्त्री ओली

 

काठमांडू, २९ जुलाई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि गलत नियत से नेपाल आनेवाला रुपयां नेपाल के लिए स्वीकार्य नहीं है । उनका कहना है कि आज गलत नीयत से विभिन्न च्यानल प्रयोग कर डालर तथा युरो नेपाल लाने की काम हो रहा है, अब उसको सरकार नियन्त्रण करेगी ।
तत्कालीन नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र सम्बद्ध इन्जिनियर संगठनों की एकता घोषणासभा को शनिबार सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि अब विदेशों से प्राप्त होनेवाली हर तरह की सहयोग राशि बैंक के माध्यम से ही आना चाहिए । प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘गलत उद्देश्य के साथ गलत च्यानल प्रयोग कर डालर और युरो वितरण कर समाज में द्वन्द्व सृजना करने की छूट नहीं है । नेपाल आनेवाला हर पैसा अब बैंक मार्फत ही आना चाहिए और उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए ।’
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि देश आज विकास निर्माण की महान् अभियान में है, उसके लिए इन्जीनियर में आवद्ध प्राविधिकों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है । विकास निर्माण संबंधी कामों में गुणस्तरीता पर ध्यान देने के लिए आग्रह करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि विकास के लिए जनता में भी आत्मविश्वास जगाने की जरुरत है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *