Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीनी दूतावासद्वारा एंबुलेंस प्रदान, स्वास्थमंत्री यादवद्वारा चीन सरकार के सहयोग की प्रशंसा

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ जुलाई ।
नेपाल–चीन हिमालयमैत्री समाज ने पाँच जिलों के विभिन्न स्थानीय तहों और स्वास्थ्य केंद्रों को एंबुलेंस प्रदान किया है  नेपालस्थित चीनी दूतावास के सहयोग में पाँच एंबुलेंस मंडल देउपुर नगरपालिका काभ्रेपलांचोक, जुगल गाँवपालिका सिंधुपाल्चोक, भीमेश्वर नगरपालिका दोलखा, खाँदबारी नगरपालिका संखुवासभा और निबुवाटारी सहकारी स्वास्थ्य केंद्र मध्यनेपाल नगरपालिका (लमजुंग) को हस्तांतरित किए ।
काठमांडू में समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उप–प्रधान एवं स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्री उपेंद्र यादव ने नेपाल के लिए चीनी राजदूत यू होंग की उपस्थिति में एंबुलेंस की चाबियाँ संबंधित निकाय प्रमुखों को हस्तांतरित की थी ।
मौके पर मंत्री यादव ने नेपाल के सड़क संजाल, जलविद्युत, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य लगायत पूर्वाधार विकास में चीन सरकार के सहयोग की प्रशंसा की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *