प्रधानन्यायाधीश के लिए सिफारिश जाेशी के नाम पर सत्तारुढ साँसद में असमंजस
३० जुलाई
प्रधानन्यायाधीश के लिए सिफारिस दीपकराज जोशी काे संसदीय सुनवाइ प्रक्रिया से अनुमोदन किया जाय या नही इस बात पर सत्तारूढ नेकपा के भीतर असमंजस की स्थिति बनी हुई है । इसी कारण संसदीय सुनवाई समिति की बंठक रविवार स्थगित कर दी गई । ।
१५ सदस्यीय समिति में सत्तारूढ दल के १० सांसद हैं जिन्हें जाेशी का नाम स्वीकार्य नहीं है ।
सांसदाें काे एकमत बनाने अाैर पार्टी को निष्कर्ष देने के लिए प्रधानमन्त्री तथा अध्यक्ष केपी ओली, अध्यक्ष पुष्पकमल दाहालसहित के शीर्ष नेता संसदीय सुनवाइ के क्रम में जोशी के उपर उठे प्रश्न अाैर समिति में रहे दल के सांसदाें की राय समझ रहे हैं।
यह खबर आज के कान्तिपुर दैनिक में है ।

