Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्रिकेटर श्रेष्ठ को उपचार के लिए सुमार्गी ने किया ५० हजार सहयोग

 

हेटौडा, ३० जुलाई । पूर्व क्रिकेट टिम के क्याप्टेन तथा मकवानपुर क्रकेट संघ के कोषाध्यक्ष निरज श्रेष्ठ (ब्लड–क्यान्सर पीडित) को उपचार के लिए व्यवसायी अरुणराज सुमार्गी ने ५० हजार सहयोग किया है । सुमार्गी मकवानपुर क्रिकेट संघ के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं । जिला खेलकुद विकास समिति में आइतबार आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सुमार्गी ने उक्त रकम निरज के पिता दामोदर श्रेष्ठ को हस्तान्तरण किया ।


मकवानपुर में रह कर क्रिकेट विकास के लिए दो दशक से सक्रिय निरज ब्लड–क्यान्सर उपचार के लिए हाल भारत के नयां दिल्ली में हैं । उपचार पद्धती महंगा होने के कारण निरज को आर्थिक समस्या झेलनी पड़ रही में हैं । एसी ही अवस्था में मकवानपुर क्रिकेट संघ के संस्थापक अध्यक्ष होने के नाते व्यवसायी सुमार्गी ने निरज को ५० हजार सहयोग किया ।

यह भी पढें   महाभारत और रामराज्य का जनकः ‘पौराणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में एक विश्लेषण’ : अजय कुमार झा


सहयोग रकम हस्तान्तरण करते हुए सुमार्गी ने कहा कि क्रिकेट के माध्यम से वह मकवानपुर जिला को परिचित कराना चाहते हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘निरज ने मकवानपुर जिला से राष्ट्रीय खेल में भी अपना खेलकला प्रस्तुत किया है, ऐसे खिलाड़ी को जीवन रक्षा के लिए ही मैंने यह सहयोग किया है ।’ मकवानपुर में क्रिकेट खेल को स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान करनेवाले सुमार्गी ने यह भी कहा कि ‘माधवराज सुमार्गी स्मृति कप’ पुनः संचालन किया जाएगा ।
कार्यक्रम में मकवानपुर जिला खेलकुद विकास समिति के अध्यक्ष माधव तिमल्सिना, कार्यालय प्रमुख राजन दाहाल, मकवानपुर जिला क्रिकेट संघ के कार्यबाहक अध्यक्ष करण मल्होत्रा, क्रिकेट से आवद्ध अन्य खेलाडि आदियों की उपस्थिति रही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed