Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘गरीब परिचयपत्र’ अमीरों के हाथों में

 

धनगढी, ३० जुलाई । गरीब समुदाय को लक्षित कर सरकार द्वारा वितरित ‘गरीब परिचयपत्र’ अमीरों की हाथ में पहुँच गया है । समाचार धनगढी उप–महानगरपालिका का है । धनगढी के मुख्य बाजार क्षेत्र में दो–तीन तलों की घर होनेवाले, १० बिघा तक जमीन होनेवाले तथा करोडों की लगानी में इँटा उद्योग चलानेवाले भी ‘गरीबी परिचयपत्र’ प्राप्त करनेवालों की सूची में सूचीकृत हो गए हैं ।
कान्तिपुर दैनिक में प्रकाशित समाचार अनुसार इस तरह ‘गरीबी परिचयपत्र’ प्राप्त करनेवालों की सूची में नेता, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी हैं । धनगढी–१८ के वार्डअध्यक्ष मुरारी अधिकारी कहते हैं– ‘गरीबी परिचयपत्र’ का खूब प्रचार–प्रसार किया गया, लेकिन आज अमीर लोग ही गरीबों की परिचयपत्र लेनेवालों की सूची में है । मुझे लगता है कि वितरण प्रक्रिया में ही तनाव होनेवाला है ।’
धनगढी–१८ में श्रावण २० गते से परिचयपत्र वितरण होनेवाला है । लेकिन वार्ड अध्यक्ष अधिकारी का कहना है कि जो अमीर हैं, उनका परिचयपत्र रद्द होना चाहिए और वास्तविक गरीबों को उक्त परिचयपत्र मिलना चाहिए । उक्त वार्ड की तथ्यांक अनुसार ६० प्रतिशत से अधिक नागरिक गरीबों की सूची में हैं । स्मरणीय है, परिचयपत्र प्राप्त गरीब नागरिकों को सरकार की ओर से विशेष सुविधा मिलनेवाला है, इसीलिए अमीर और पहुँचवाले भी इस परिचयपत्र को हथियाने के लिए हुए है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed