Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक मन्त्री पद के लिए दर्जनों नेताओं की लाइन

 

काठमांडू, ३० जुलाई । कानुन, न्याय तथा संसदीय मामिला मन्त्री शेरबहादुर तामाङ ने अपनी पद से इस्तिफा देने के बाद उक्त पद खाली हो गई है । उक्त पद में जाने के लिए अभी नेकपा के दर्जनों नेता पार्टी नेतृत्व के दरबाजे पर खड़े हुए हैं । नेकपा सम्बद्ध कुछ नेताओं के अनुसार कुछ ही दिनों में नयां मन्त्री चयन होनेवाले हैं, लेकिन नेताओं की लाइन के कारण किस को मन्त्री बनाया जाए, शीर्ष नेता ही अन्यौल में पड़ रहे हैं ।
विशेषतः तीन नेताओं की नाम ज्यादा चर्चा में है । वह हैं– कृष्णभक्त पोखरेल, भानुभक्त ढकाल और नारदमुनी राना । जानकार लोगों का मानना है कि तीन नेताओं में भी ढकाल की सम्भावना ज्यादा है । ढकाल मोरङ निर्वाचन क्षेत्र नंं. ३ से निर्वाचित सांसद है । वह पार्टी के प्रमुख सचेतक तथा पोलिटव्युरो सदस्य भी रहचुके है ।
ढकाल, खरेल और राना के अलवा यज्ञराज सुनुवार, पार्वत गुरुङ, लालबहादुर थापा, खगराज अधिकारी, गणेशसिंह ठगुन्ना और प्रेम आले भी मन्त्री बनने के लिए लगे हुए हैं । इन लोगों में कोई प्रधानमन्त्री केपी ओली के दरावाजे पर पहुँच रहे हैं तो कोई पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल अथवा अन्य नेताओं के दरवाजे पर । लेकिन पार्टी सचिावल स्रोतका कहना है कि ढकाल और पोखरेल में से किसी एक की सम्भावना ज्यादा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com