Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार को दिया गया समर्थन वापस नहीं होगाः महतो

 

काठमांडू, ३० जुलाई । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के अध्यक्ष मण्डल के सदस्य राजेन्द्र महतो ने कहा है कि केपीशर्मा ओली सरकार को दिया गया समर्थन वापस होनेवाला नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि ओली नेतृत्व में ही संविधान संशोधन हो सकता है, यह विश्वास राजपा का है । सोमबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात कहा है ।
रिपोटर्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता महतो ने आगे कहा– ‘वर्तमान सरकार दो तिहाई बहुमत का है, संविधान संशोधन के लिए भी दो–तिहाई आवश्यक है । राजपा का विश्वास है कि यही सरकार संविधान संशोधन कर पाएगी । इसीलिए समर्थन वापसी के संबंध में राजपा में अभी कोई विचार–विमर्श नहीं हुआ है । समर्थन जारी रहेगा ।’ उनका कहना है कि सरकार की व्यवहार देखकर ही राजपा आगे की रणनीति तय करेगी । नेता महतो ने यह भी कहा कि सरकार के ऊपर दबाव बनाने का समय भी अभी नहीं है ।
नेता महतो का यह भी कहना है कि मधेश आन्दोलन के दौरान पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं के ऊपर जो झूठा मुद्दा लगाया गया है, वह वापस होना ही चाहिए और झूठा मुद्दा में जेल में रहे सभी को रिहा करना होगा । उन्हों ने आगे कहा– ‘रेशम चौधरी को सांसद होने का प्रमणपत्र नहीं दिया जा रहा है, उसका वातावरण निर्माण करने का काम भी नहीं हो रहा है । इसीलिए सरकार की कथनी और करणी में समानता नहीं दिखाई देती ।’
पार्टी के अन्तरिक राजनीति के बारे में नेता महतो ने कहा कि पार्टी के अन्दर सहमति कायम करके ही पार्टी संरचना निर्माण किया जाएगा और महाधिवेशन भी सम्पन्न किया जाएगा । उनका कहना है कि नेतृत्व में जो भी आए पार्टी की निर्णय प्रक्रिया सामूहिक प्रक्रिया से ही होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *