सिटीजन्स बैंक की प्रवक्ता में उमंग शर्मा नियुक्त
काठमाडौं ३० जुलाई
सिटिजन्स बैंक इन्टरनेसनल लिमिटेड बैंक प्रवक्ता में उमंग शर्मा काे नियुक्त किया गया है । करीब १७ वर्ष पहले नविल बैंक नेपाल से कैरियर की शुरुअात कर शर्मा बैंकिङ क्षेत्र में एक अनुभवी बैंकर के रूप में परिचित नाम है ।
शर्मा बैंक के स्थापनाकाल से ही कार्यरत रहने की जानकारी बैक ने दी । उन्हाेंने कर्जा विभाग अन्तर्गत उपभोक्ता बैकिंग यूनिट, संस्थागत कर्जा, एस एम ई जैसे क्षेत्र में उलेख्यनीय काम किया है साथ ही वर्तमान में सामान्य सेवा विभाग, मानव संसाधन विभाग अाैर कर्पोरेट कम्युनिकेशन विभाग में कार्य करने की जानकारी बैंक ने दी है ।


