Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीसरे देशों से भी इन्धन खरीद करने की योजना

 

काठमांडू, ३१ जुलाई । तीसरे देशों से भी पेट्रोलियम पदार्थ खरीद करने की योजना नेपाल आयल निगम ने बनाया है । योजना के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इन्धन की मूल्य सस्ता होते वक्त निगम भारत के अलवा अन्य किसी भी देशों से इन्धन खरद कर सकता है ।
कान्तिपुर दैनिक के अनुसार शुक्रबार सम्पन्न निगम संचालन समिति बैठक ने इसके लिए विनियमावली संशोधन भी किया है । निगम के निमित्त कार्यकारी निर्देशक सुशील भट्टराई का कहना है कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कम मूल्य में इन्धन मिल जाता है तो निगम अपने फायदा के लिए किसी भी देशों से खरीद कर सकता है, इसी के लिए विनियमावली तयार किया जा रहा है । भट्टराई के अनुसार भारतीय आयल निगम (आईओसी) के साथ जो सम्झौता है, उसमें भी नेपाल किसी भी अन्य देशों से इन्धन आयात कर सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed