सरकार को अनेक आस्था रखने बालें पार्टीयों को समेटकर आगे बढनें चाहिएः अध्यक्ष पशुपति शमशेर जबरा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३१ जुलाई ।
राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी प्रजातांत्रिक के अध्यक्ष पशुपति शमशेर जबरा ने सरकार को विभिन्न विचार और आस्था रखने वाले दलों को भी समेटकर आगे बढ़ने का सुझाव दिया है ।
राप्रपा को त्यागकर राप्रपा प्रजातांत्रिक में प्रवेश करने वाले डेढ़ सौ युवा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए अध्यक्ष राणा ने ये बात कही । आगे उन्होंने कहा कि राप्रपा प्रजातांत्रिक संवद्र्धनवादी विचार लेकर आगे बढ़ी है और इसी विचार के तहत देश का आमूल परिवर्तन किया जा सकता है ।
इसीतरहा, उप–प्रधान एवं रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल ने नेपाली सेना में द्वंद्व के दौरान घायल हुए और एकल महिला के लिए विशेष कार्यक्रम लाने में मंत्रालय द्वारा सहयोग किए जाने की बात कही ।
काठमांडू में सैनिक एकल महिला तथा घायल परिवार समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री पोखरेल ने ये बात कही । ये बताते हुए कि एकल महिला और द्वंद्व में घायल लोगों को संबोधित करने के उद्देश्य के साथ आईन बनाया जा चुका है, उन्होंने कहा कि उनके लिए उत्पादनमूलक और रोजगारीमूलक कार्यक्रम के जÞरिए सरकार सहयोग करेगी ।

