सरकार विरुद्ध ३० देशों में प्रदर्शन करने की तैयारी में कांग्रेस
काठमांडू, ३१ जुलाई । नेपाली कांग्रेस को कहना है कि सरकार का कार्यशैली अधिनायकवाद उन्मुख और जन विरोधी है । इसी आरोप के साथ सरकार के विरुद्ध कांग्रेस ३० देशों में जन प्रदर्शन करने की तैयारी में है । विभिन्न देशों में रहे कांग्रेस सम्बद्ध भातृ संस्था ‘जन सम्पर्क समिति’ की अगुवाई में अगस्त १ से ३ तक सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा ।
पार्टी निर्देशन अनुसार सम्बन्धित देशों में जनसंपर्क समिति की अगुवाई में सरकार विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा । आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक के अनुसार अष्ट्रेलिया, बहराइन, बेल्जियम, क्यानडा, साइप्रस, डेनमार्क, फिनल्याण्ड, जर्मनी, हङकङ, भारत, आयरल्याण्ड, इजरायल, इटाली, जापान, कुवेत, मकाउ, मलेसिया, नेदरल्याण्ड, नर्वे, ओमान, पोल्याण्ड, पोर्चुगल, कतार, दक्षिण कोरिया, स्पेन, साउदी अरेबिया, स्वीट्जरल्याण्ड, युएई, बेलायत और अमेरिका में कांग्रेस की जनसम्पर्क समिति हैं । जनसम्पर्क समिति को कांग्रेस ने महाधिवेशन में सहभागी होने का अधिकार भी दिया है । कांग्रेस नेता विदेश जाते वक्त जनसम्पर्क समिति मार्फत ही कार्यक्रम किया जाता है ।

