Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार जनता पर अत्याचार कर रही है, सरकार की नीति ने जनता का कमर ताेड दिया है : राणा

 

काठमाडौं ३१ जुलाई

राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी (प्रजातान्त्रिक) के अध्यक्ष पशुपति शमशेर जबरा ने कहा है कि सरकार अव्यवहारिक रुप में कर का दर अाैर दायरा बढा कर जनताके उपर अत्याचार कर रही है ।
“सरकार केन्द्र, प्रदेश अाैर नगरपालिका गाउँपालिका इन सब में कर बढाकर जनता का शाेषण कर रही है । उन्हाेंने कहा कि सरकार के इस कार्य के प्रति हमारा विराेध है अाैर हम सरकार काे चेतावनी दे रहे हैं कि सरकार इस निर्णय काे वापस ले ।   राप्रपा (प्रजातान्त्रिक) के अध्यक्ष राणा पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में सोमबार आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम काे सम्बोधित कर रहे थे ।

यह भी पढें   सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ...विद्यार्थी के हाथ में कलम चाहिए, खाली सिलेंडर नहीं

सम्बोधन के क्रम में अध्यक्ष राणा ने कहा कि सत्तारुढ दल के अध्यक्ष राष्ट्रपतीय शासन पद्धति का वकालत  कर के संविधान की व्यवस्था विपरीत धारणा सार्वजनिक कर रही है जिसमें हमारी गहरी अापत्ति है ।

“दाे तिहाई का दम्भ पाल कर हम जाे भी कर सकते हैं यह अधिनायकवादी मनाेवृत्ति है जाे संसदीय प्रणाली के विरुद्ध है । प्रजातांत्रिक अाचरण अाैर मूल्य के विपरीत इस निित के प्रत हमारी गहरी अापत्ति है ।

यह भी पढें   आत्मविश्वास शक्ति है और आत्ममुग्धता पतन की पहली सीढ़ी : बिमल सरार्फ

राप्रपा (प्रजातान्त्रिक) सम्वद्र्धनवादी उदारवाद के पक्ष में है यह कहते हुए  पार्टी के वरीष्ठ उपाध्यक्ष केशरबहादुर विष्ट ने कहा कि , “सम्वद्र्धनवाद में राष्ट्रियता, राजा सहित का प्रजातन्त्र, धर्म, संसदीय प्रजातन्त्र लगायत का सम्वद्र्धन अाैर प्रर्वद्धन का मुद्दा समेटा हुअा है । इसीलिए संविधान के कुछ विषय में हमारी असहमति है । ”

कार्यक्रम के सभापति तथा पार्टी के काठमाडौं उपत्यका इन्चार्ज जयकुमार खड्का ने कहा कि राप्रपा (प्रजातान्त्रिक)  मूल्य तथा कर वृद्धि के विरुद्ध में श्रावण १६ गते माइतीघर मण्डला में विरोध कार्यक्रम आयाेजना कर रही है ।

यह भी पढें   बागमती प्रदेश में तीन दलों के बीच 8 मंत्रालयों के बंटवारे पर सहमति

इसी अवसर में राप्रपासम्वद्ध युवा मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य नगेन्द्र देउवा, काठमाडौ जिला के पूर्व सचिव पुरुषोत्तम दंगाल, टोखा नगर समिति के अध्यक्ष सरोज पाण्डे, काठमाडौं क्षेत्र नं ४ के अध्यक्ष सरोज अधिकारी, प्रदेश सभा सांसद उम्मेद्वार रुकमिणी खगाहा लगायत २५० लाेगाें ने राप्रपा (प्रजातान्त्रिक) में प्रवेश किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com