Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो विधेयक प्रस्तुत करने की तैयारी

 

काठमांडू, ३१ जुलाई । संघीय संसद् में दो विधेयक प्रस्तुत करने की तैयारी सरकार ने की है । सोमबार सम्पन्न मन्त्रिपरषद् बैठक द्वारा किया गया निर्णय अनुसार निवृत्तिभरण कोष संबंधी विधेयक और मुलुकी संहिता संबंधी नेपाल ऐन संशोधन के लिए निर्मित विधेयक संघीय संसद् में प्रस्तुत होने जा रहा है ।
संचार तथा सूचना प्रविधिमन्त्री गोकुलप्रसाद बास्कोटा ने कहा है कि बैठक ने प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के सचिव बुद्धिबहादुर खड्का को महिला बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक मन्त्रालय में तबदला करने का निर्णय भी लिया है । इसीतरह प्रदेश नं. १ के प्रमुख सचिव सुरेश प्रधान को महालेखा नियन्त्रण कार्यालय में तबदला किया गया है ।
मन्त्रिपरिषद्ब बैठक ने महालेखा नियन्त्रण कार्यालय के सचिव रामकुमार आचार्य को प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय में तबदला किया है । बैठक ने विभिन्न १७ विधेयकों को मन्त्रिपरिषद् अन्तर्गत के विभिन्न समिति मे विचार–विमर्श के लिए ले जाने का निर्णय भी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com