Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक महीने के भीतर जापान में प्राकृतिक अापदा में ३०० से अधिक की माैत

 

टोक्यो, एपी।

जापान के नागरिकों के लिए जुलाई बेहद घातक साबित हुआ। इस एक महीने में प्राकृतिक आपदाओं से जापान में रिकॉर्ड 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। इन प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को बचाने के लिए सरकार को राहत और बचाव कार्य में 70 हजार सैनिकों की मदद लेनी पड़ी।

शुरुआत जुलाई के पहले हफ्ते में भारी बारिश के बाद पश्चिमी जापान में आई भयावह बाढ़ से हुई। बाढ़ और भूस्खलन ने 220 लोगों की जान ले ली। बाढ़ का पानी अभी उतरा भी नहीं था, देश को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। पहली बार 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे पारे ने 116 लोगों को अपना शिकार बनाया।

यह भी पढें   नई सरकार हालात पुराने - टूटते युवाओं के सपने : कंचना झा

आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, जुलाई के दूसरे हफ्ते में जानलेवा गर्मी से प्रभावित लोगों का आंकड़ा 22 हजार को पार कर गया था। पीडि़तों में ज्यादातर बुजुर्ग थे। सरकार को लोगों से घरों में ही रहने की अपील करनी पड़ी। बाढ़ और गर्मी के बाद पिछले सप्ताह देश पर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराया। इससे हालांकि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *