Sun. Nov 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानन्यायाधीश में जोशी अस्वीकृत

 

काठमांडू, ३ जुलाई । संसदीय सुनुवाई विशेष समिति ने कामु प्रधानन्यायाधीश दीपकराज जोशी को प्रधानन्यायाधीश बनाने के लिए अस्वीकार किया है । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने बैठक बहिष्कार करने के बाद भी दो तिहाई बहुमत के आधार में जोशी को अस्वीकृत किया गया है । समिति में कूल १५ सदस्य हैं । कांग्रेस ने बैठक बहिष्कार करने के बाद जोशी के पक्ष में एक वोट भी नहीं आया लेकिन विपक्ष में १० मत प्राप्त हो गया । इसीके आधार में जोशी को अस्वीकृत किया गया है ।
समिति में सत्तारुढ दल नेकपा की ओर से ९ और संघीय समाजवादी फोरम की ओर से १ सांसद प्रतिनिधित्व करते हैं । जेष्ठ सदस्य की हैसियत से राजपा के सांसद लक्ष्मणकण ने बैठक की अध्यक्षता करने के कारण उन्होंने पक्ष और विपक्ष में मत नहीं दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com