पोखरिया ट्रैफिक प्रहरी द्वारा ब्यापक भ्रस्टाचार
रेयाज आलम, वीरगंज | २०७५ सावन १८ गते बीरगंज :- पोखरिया ट्रैफिक प्रहरी के प्रहरी हवलदार मनोज साह द्वारा ब्यापक भ्रष्टाचार की खबरें आ रही है। स्थानीयवासी अनुसार ग्रामीण लोगों को ट्रैफिक के विभिन्न कागज़ात के बहाने रकम वसूला जा रहा है।
गौरतलब है कि भले ही पोखरिया को नगरपालिका घोषित कर दिया गया है, लेकिन भौतिक संरचना के हिसाब से पोखरिया एक चौक-चौराहे की तरह है, जहाँ ग्रामीण सब्जी-तरकारी खरीदने आते है। ऐसे जगह पर ट्रैफिक हवलदार मनोज साह द्वारा ट्रैफिक नियम के बहाने भ्रस्टाचार के ख़िलाफ़ आक्रोश ज्यादा है, वहाँ किसी भी समय ट्रैफिक प्रहरी और स्थानीय लोगों के बीच भिड़न्त होने की आशंका है।


