Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सल्यानः बारिश की वजह ७ सौं से ज्यादा परिवार भुस्खलन के चपेट में, पूर्वतयारी न्यून

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ अगस्त ।
लगातार बारिश की वजह से सल्यान में सात सौ से ज्यादा घर परिवार भूस्खलन के जोखिम में हैं ।लगातार बारिश के बाद जगह जगह भूस्खलन का आना शुरू होने के साथ कपूरकोट गाँवपालिका के कपूरकोट बाजार, बागचौर नगरपालिका के बाँफूखोला और कोटबार, वनगाड कुपिंडे नगरपालिका का ब्यूरेनी, निगालचुला लगायत गाँव भूस्खलन के उच्च जोखिम में है ।
पिछले दिनों में जंगल काटकर सड़क निर्माण के बढ़ते सिलसिले की वजह से भूस्खलन का जोखिम बढ़ा है, ये बात भूसंरक्षण कार्यालय के प्रमुख वीरेंद्र प्रसाद पटेल ने कही ।
इसीतरहा, सोलुखुंबू के गोक्यो हिमताल में डूबकर लापता हुए तीन छात्रों की अवस्था अभी तक अज्ञात है ।पुलिस के मुताबिक प्रतिकूल मौसम और भौगोलिक विकटता के कारण कल सुबह लापता हुए छात्राें को खोजने का काम दुष्प्रभावित हो रहा है । डूबे हुए छात्रों की खोज के लिए कल सुबह नेपाली सेना की एक टोली भी गोक्यो की ओर गई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *