जाजरकोटः भुस्खलन में दबकर ७ बच्चों सहित ८ लोगों की मौत, १ लापता

हिमानिली डेस्क
काठमांडू, ६ अगस्त ।
लगातार बारिश की वजह से आए भूस्खलन के कारण जाजरकोट में १ महिला और ७ बच्चों समेत ८ लोगों की मौत हो गई है और एक बच्चा लापता है ।
भेरी नगरपालिका–३, ठाँटीबाजÞार में तीर्थराज बोहरा और गोपाल सुनार के घर भूस्खलन की चपेट में आने से ये हादसा हुआ ।
हादसे में बोहोरा की ५ साल की बेटी नजमा, किराए पर रहने वाली २५ वर्षीया शितली परियार, उनकी १० साल की बेटी रंजना, ७ वर्षीया बेटी मनीषा और ३ साल की बेटी भगवती की मौत हो गई ।
वहीं भूस्खलन में ही गोपाल सुनार का घर दब जाने से किराए पर रह रही माया परियार का आठ साल के भाई दशरथ परियार की मृत्यु हो गई और उनका दूसरा १२ साल का भाई गोविंद परियार भूस्खलन में लापता हो गया । उसी घर में रहे पड़ोसी प्रेम परियार के १३ वर्षीय बेटे नरेंद्र और ११ वर्षीय दूसरे बेटे कृष्ण की भी मौत हो गई ।
घटनास्थल के आसपस के घर वालों को सुरक्षित स्थानों में ले जाया गया है, ये जानकारी जाजरकोट के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी कृष्ण प्रसाद खतिवड़ा ने दी ।

