बन्द के कारण प्रदेश नं. १ का जनजीवन प्रभावित
धनकुटा, ७ अगस्त । विभिन्न चार क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी की आह्वान में आयोजित बन्द के कारण प्रदेश नं. १ का जनजीवन प्रभावित हो गया है । खूद को पहचानवादी राजीतिक शक्ति बतानेवाले राष्ट्रीय जनमुक्ति पार्टी, संघीय लिम्बुवान पार्टी, लिम्बुवान राष्ट्रीय क्रान्तिकारी पार्टी और कोचिला एकता पार्टी ने बन्द का आयोजन किया है ।
उल्लेखि पार्टियों का कहना है वि.सं. १८३१ श्रावण २२ गते गोरखा सरकार और लुम्बुवान सरकार के बीच की गई सन्धी धोका है । उक्त दिन को ‘ब्लक डे’ के रुप में स्मरण करते हुए उल्लेखित पार्टियों ने वि.सं. २०६६ से हर साल श्रावण २२ गते बन्द का आयोजना करते आया है । बन्द के कारण प्रदेश नं. १ स्थित पहाडी जिला धनुकुटा, पाँचथर, चाप्लेजुङ, ते¥हथुम, संखुवासभा ज्यादा प्रभावित हो गया है ।
इसीतरह सुनसरी, मोरङ, झापा, इलाम, भोजपुर, सोलुखुम्बु, उदयपुर, खोटाङ और ओखलढुंगा जिला भी प्रभावित हो गया है । सवारी साधन संचालन न होने के कारण यात्रु को दिक्कत झेलनी पड़ी है । लिम्बुवान जनता पार्टी, खुम्बुवान राष्ट्रीय मञ्च, लिम्बुवान मुक्ति मोर्चा संघीयवादी, संघीय लिम्बुवान लोकतान्त्रिक पार्टी, लिम्बुवान क्रान्तिकारी पार्टी, खुम्बुवान मुक्ति मोर्चा और लिम्बुवान प्रान्तीय राष्ट्रीय मञ्च ने भी बन्द के प्रति ऐक्यबद्धता व्यक्त किया है ।

