ओली की दोहरें खेल के कारण प्रधानन्यायधिश नियुक्ती प्रक्रिया खतरें मेंः नेपाली काँग्रेस

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ८ अगस्त ।
नेपाली काँग्रेस की सोमबार हुई केन्द्रिय कार्यसमिती की आकस्मिक बैठक ने न्यायलय को स्वतन्त्रता और निष्पक्ष बनाने के लिए क्रियाशिल रहने का निर्णय किया है ।
पार्टी केन्द्रिय कार्यालय सानेपा में हुई बैठक ने निष्कर्श निकाल्ते हुए कहा कि प्रधानन्यायधिश नियुक्ति के विषय में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दुराशयपूर्ण तवर से खुद ही सिफारिस और अस्वीकृत का निर्णय कर दोहोरा खेल खेला, जिसके कारण प्रधानन्यायाधिश की नियुक्ति प्रक्रिया दुर्घटना में फस गया ।
काग्रेस ने आगें कहा इस घटना से ये बात साबित होती है कि न्यायपालिका कीे स्वतन्त्रता और निस्पक्षता के उपर कार्यकारिणी का अतिक्रमण और नियन्त्रण है ।
सभापती शेरबहादुर देउवा की अध्यक्षता में हुई बैठक ने नेपाली काँग्रेस स्याङ्जा के सभापति एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय कमलप्रसाद पंगेनी के असामयिक निधन पर गहरा दुःख प्रगट किया ।

