Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा ७२वें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम

 

रेयाज आलम, बीरगंज १७ अगस्त ।
महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया है । कार्यक्रम के दौरान महावाणिज्य दूत बि.सि. प्रधान ने झंडोतोलन किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी । इस अवसर पर उन्होंने ७२वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और देश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना किया । भारतीय महावाणिज्य दुतावास बीरगंज के महावाणिज्य दूत बि.सि.प्रधान ने भारत के ७२वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बताया कि ‘समृद्ध नेपाल और खुसी नेपाली’ की आकांक्षा में भारत अपने ‘पड़ोसी पहले’ के अवधारणा अनुसार काम करेगी ।
दिवस के अवसर पर भारतीय महावाणिज्य दुतावास बिरगंज ने नेपाल के विभिन्न संघ–संस्थाओं को भी सहयोग किया है । एक स्कुल बस और ८ एम्बुलेन्स देकर सहयोग किया है । महावाणिज्य दूतावास बीरगंज के अनुसार नेपाल रेडक्रस सोसाईटी गितानगर–चितवन, नेपाल रेडक्रस सोसाईटी—धनुषा, नेपाल–ईण्डीया फ्रेन्डसीप सोसाईटी—मोहत्तरी, नारायाणी उप–क्षेत्रीय अस्पताल—पर्सा, गजेन्द्र नारायण सिंह मेमोरियल—रौतहट, श्रीराम दुलारी शिव सोसाईटी सेन्टर– रौतहट, हेल्थ पोष्ट भवानीपुर मलंगवा (सर्लाही), डि.एन.बी मेडिकेयर सेन्टर बर्दिवास (महोत्तरी) को एमबुलेन्स और राजर्सीजनक माध्यमिक विधालय जनकपुरधाम को स्कुल बस प्रदान किया ।
भारत के ७२वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में महावमाणिज्य दुतावास के महावाण्ज्यि दुत बि.सि.प्रधान, प्रदेश नम्बर २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत गद्दी, उपमहादुत अरविंद चतुर्वेदी, वाणिज्य दुत सुरेशकुमार, बिनोद लोसाली, करिमा बेगम, हरिनारायण रौनियार आदि व्यक्तियों की उपस्थिति रही ।

यह भी पढें   सोने और चाँदी की कीमतों में बढ़ोतरी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com