Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

पंचतत्व मे मिल गए अटल बिहारी महान देश की जनता ने दिया उन्हें भरपूर सम्मान

 

पंचतत्व मे मिल गए
अटल बिहारी महान
देश की जनता ने दिया
उन्हें भरपूर सम्मान
पार्थिव शरीर की पवित्रता का
रखा सबने खास ध्यान
पुष्प गुछ से श्रद्धांजलि देना
है उत्तम अपना प्रावधान
अटल इन प्रावधानों से 
बहुत अधिक बड़े थे
देशभक्ति,सेवाभाव में
वे सबसे आगे खड़े थे
उनके लिए पक्ष विपक्ष
देश से बड़ा कभी नही रहा
इंदिरा को दुर्गा बताकर
अटल ने सत्ता पक्ष भी सराहा
दिव्य विभूति अटल को
मेरा बारम्बार शत शत नमन
फिर से वह जब भी आये
भारत मे ही हो उनका जन्म।
__श्रीगोपाल नारसन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com